Home / Flash / पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देख पुलिस भी सहमी

पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मंजर देख पुलिस भी सहमी

राजेश पाठक की रिपोर्ट

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति से विवाद के बाद एक पत्नी अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी गटक गई। इससे चारों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना मानपुर क्षेत्र के अहमदपुर गांव की है, जहां बुधवार को 32 वर्षीय राजकुमारी का अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर गुस्से में आकर उसने अपने तीन मासूम बच्चों (जिनकी उम्र क्रमशः तीन साल, पांच साल और आठ साल है) को जहर देखकर खुद भी खा लिया। दूसरी ओर किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीन मासूम समेत महिला की भी मौत हो गई। इस मामले में एसपी ने कहा कि राजकुमारी का किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था जिससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *