Home / Flash / अपहृत किशोरी को गैर प्रांत से ढूंढ लाने में बलिया पुलिस को मिली सफलता

अपहृत किशोरी को गैर प्रांत से ढूंढ लाने में बलिया पुलिस को मिली सफलता

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर इलाके से 20 अप्रैल 2023 को अपहृत नाबालिक लड़की को बैरिया पुलिस ने गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। करीब 11 माह बाद बरामद अपहृता का चिकित्सीय परीक्षण के बाद बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में पुलिस ने प्रस्तुत किया।

उक्त जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 को सुरेमनपुर इलाके के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को मधुबनी निवासी अंजली वर्मा द्वारा बहला फुसला कर एक अज्ञात युवक के साथ अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद अपहृता के पिता ने बैरिया थाने में अपराध धारा 363, 366 का मुकदमा पंजीकृत कराया था, तब से पुलिस लगातार अपहृत किशोरी को बरामद करने के लिए छानबीन कर रही थी। अंततः गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी से किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएचओ ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा और आरोपी बढ़ सकते हैं। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *