Home / Flash / उज्जवला गैस सिलेंडर योजना के तहत फ्री सैकड़ो महिलाओं ने भरे फार्म — प्रकाश

उज्जवला गैस सिलेंडर योजना के तहत फ्री सैकड़ो महिलाओं ने भरे फार्म — प्रकाश

फ्री गैस सिलेंडर मिलने से महिलाओं को मिलेगी राहत- दीपिका चंदेल

————————————————–

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

उत्तर पूर्वी दिल्ली । उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री योजना प्रधानमंत्री द्वारा संपूर्ण भारत में फ्री गैस सिलेंडर कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया में उज्ज्वला योजना गोंडा विधानसभा के अध्यक्ष प्रकाश द्वारा गोंडा विधानसभा में फ्री कनेक्शन बांटने को लेकर एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु जी राजू चंदेल, उत्तर पूर्वी जिला की जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका चंदेल, विधायक अजय महावर सीलमपुर, कौशल मिश्रा भाजपा निगम पार्षद प्रीति गुप्ता मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता पूर्ण नगर निगम अध्यक्ष पूर्व निगम चौधरी महक सिंह उज्ज्वला योजना के प्रदेश कमेटी अध्यक्ष सूर्य वर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश पर्जापति शकुंतला कश्यप कुलदीप राणा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर घोंडा विधानसभा के चेयरमैन प्रकाश ने कहा कि इलाके में गरीब निर्धन बहनों को प्रधानमंत्री योजना के तहत उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडर फ्री दिए जाएंगे जिससे कि उन्हें अपना घर चलाने के लिए राहत मिलेगी । उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जो यह उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है इसके चलते संपूर्ण देश में करोड़ों माता बहनों को फ्री गैस सिलेंडर और सस्ते गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इस प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते माता बहनों को एक बड़ी राहत मिल रही है और इस प्रकार हमारे घोंडा विधानसभा में भिन्न-भिन्न इलाकों में इसी प्रकार फ्री गैस हेतु कैंप लगाए जाएंगे और लगभग 500 महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे जिसमें सस्ते दर पर सब्सिडी इन गैस सिलेंडरों पर दी जाएगी। प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह अभियान अभी जारी रहेगा। लगभग 200 के करीब माता बहनों ने यहां राहत कैंप में अपने फार्म आदि जमा किए जिन्हें जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम के उपरांत मुफ्त सिलेंडर उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किए जाएंगे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *