
विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ हुई बैठक
———————————————–
नागेंद्र पाण्डेय की रिपोर्ट
बिंदकी, फतेहपुर। आगामी लोकसभा 2024 चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारी तेज करता जा रहा है इसी के चलते कोतवाली परिसर में एसडीएम व सीओ ने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की साथ एक बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करें और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जल्द उपलब्ध करावे
रविवार को नगर के कोतवाली परिसर में उप जिलाअधिकारी अनिल कुमार यादव तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी ने पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ एक बैठक की बैठक में थाना कल्याणपुर औंग बकेवर बिंदकी जहानाबाद के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे उपजिला अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केदो में जाकर उसका भौतिक सत्यापन करें संवेदनशील मतदान केदो की सूची तैयार कर जल्द बनाने का काम करें सीओ ने कहा कि सभी लोग ऐसे लोगों की सूची बनाकर दें जिनके कारण मतदान प्रभावित हो सकता है या बाधा पहुंच सकती है उन्होंने क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों से लंबित विवेचनाओं को जल्द निश्तरित करने का भी निर्देश दिया इस मौके पर कोतवाली प्रभाती निरीक्षक संतोष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal