
बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को उपसभापति के पैनल में नामित होने पर बुधवार को सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त पिंटू के संयोजकत्व में नगर स्थित एक मैरेज हाल आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई उंचाई छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी जाति धर्म एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों को उज्जवला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास और अन्य योजनाओं का लाभ दे रही है । उन्होंने राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान रामलाल का भव्य मंदिर बनाकर पांच सदियों के स्वप्न को साकार किया गया है। अपने संबोधन में सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के प्रबन्धक एवं समारोह के संयोजक आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ ,सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 400 के पार सीट जीतकर फिर से इतिहास बनायेगी ऐसा मेरा विश्वास है। समारोह की अध्यक्षता पंकज सिंह तथा संचालन राजकुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सन्तोष मिश्रा ,पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू , देवी प्रसाद गुप्त गुड्डू, रमेश पाण्डेय, विनय सिंह,राजीव कुमार , रोहन पाण्डेय,सुभाष मिश्रा, इंद्रजीत पटेल, सुरेश सोनी ,सुमित गुप्ता, शिव प्रसाद , राज कुमार , गोपाल केसरी, दीपक , कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजकुमार नेता, नागेंद्र , शिवा जी सिंह सहित अन्य लोग लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal