
सब की नजर संवाददाता
पट्टी, (प्रतापगढ़)। थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बिरौती के संतोष द्विवेदी पुत्र अमरनारायण द्विवेदी का चयन डिप्टी जेलर के पद पर होने से घर परिवार व पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया।
संतोष द्विवेदी ने बताया कि दादा- दादी,माता- पिता के आशीर्वाद से मुझे यह सफलता मिली है ।
संतोष द्विवेदी के पिता प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर हैं।
वही बड़े भाई शुशील दुबे ने यह बताया कि “होनहार बिरवान के होत चीकने पात” संतोष बचपन से ही पढ़ने में होनहार था वर्तमान समय में प्रयागराज में अध्ययनरत था । इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम आसरे शुक्ला,कोटेदार कारे सरोज,राधेश्याम,सीताराम दुबे व क्षेत्र वासियों ने घर पर आकर तथा फोन के माध्यम से भी बधाई दे रहे है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal