



सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
बुलंदशहर। खुर्जा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी अयोध्या में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है जिससे लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं उत्साह में कहीं कंबल वितरण किए जा रहे है, कहीं मिठाइयां बांटी जा रही है, कई जगहों पर भंडारे का आयोजन भी कराया गया जा रहा है। साथी- साथ जय श्री राम के नारों से खुर्जा पॉटरी नगरी भी गुंजयमान रही ।इसी बीच समाजसेवी संजीव मित्तल जी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि 22 जनवरी सिर्फ एक तारीख और दिन ही नहीं है बल्कि एक बहुत बड़ा विषय है और देशवासियों को इस समय का बेसब्री से इंतजार था आज वह समय आ चुका है। प्रभु श्री राम राम लला जिन्होंने या तो पहले 14 वर्ष का वनवास काटा था या अब 500 वर्षों के बनवास के पश्चात अयोध्या में अपने मंदिर में अपने महल में विराजमान हो रहे हैं यह देशवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है और जिस प्रकार से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने देशवासियों से आग्रह किया है की 22 जनवरी दीपावली के रूप में मनाये घर, मंदिर, कारखाने, दफ्तरों को सजाए, दीप जलाए ,मिठाइयां बांटे एक दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दें। उसी क्रम में आज 22 जनवरी को संजीव मित्तल जी द्वारा हवन के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी कराया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। इस अवसर पर संजीव मित्तल जी, श्रीमती वंदना मित्तल जी, वासु मित्तल जी, केशवी मित्तल जी ,रमेशचंद गुप्ता जी, पप्पू जी, प्रकाशचंद जी, बनी सिंह जी, भूप सिंह जी, प्रमोद पाल जी, देवानंद जी, विजय जी, संजय जी, शिवकुमार जी, दीपक जी, कुलदीप जी ,रवि जी आदि लोग मौजूद रहे । हर्षोल्लास के साथ 22 जनवरी दीपावली त्योहार के रूप में मनाई गई।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal