Home / Flash / जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

सब की नजर

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में लंबित मकदमो, राजस्व, पॉक्सो सहित एससी एसटी आदि से संबंधित वादों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गत माह में दायर मामलों, निस्तारित मामले, न्यायालयों में निर्णित व विचाराधीन मुकदमों, पॉक्सो से सम्बन्धित मुकदमों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जिन भी अधिवक्ताओं द्वारा गत तीन माह में एक भी मामले निस्तारित नही कराए गये है इसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
इस संबंध में विधि पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही सभी लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) राम अक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, एसपी सिटी बृजेश कुमार, उपजिलाधिकारीगण सहित समस्त विधि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *