Home / Flash / भाजपा नेता अजय शंकर दुवे के हांथो कंबल पाते ही लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान,भूतपूर्व सैनिक के आवास पर जरुरतमंदों में 210 कबल का वितरण किया गया

भाजपा नेता अजय शंकर दुवे के हांथो कंबल पाते ही लोगों के चेहरे पर दिखी मुस्कान,भूतपूर्व सैनिक के आवास पर जरुरतमंदों में 210 कबल का वितरण किया गया

सब की नजर संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान है लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है। गरीबों के सुख व दुःख में साथ रहने वाले भूतपूर्व सैनिक देवराज पाण्डेय निवासी रखौली, मुँगराबादशाहपुर के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष सोमवार को गरीबों असहायों में 210 कंबल का वितरण किया गया। आयोजक देवराज पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष सर्दी के दिनों में लाचार और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाता रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय शंकर दुवे ( अज्जू )के हांथो कंबल का वितरण किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजय शंकर दुवे ( अज्जू भइया ) ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि भूतपूर्व सैनिक देवराज पाण्डेय के आवास पर गरीबों में कंबल वितरित करने का अवसर मिला।
अज्जू दुवे ने कहा कि मै हमेशा ही गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए तत्पर रहता हूं। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा गरीबों, असहायों ,मजदूरों, किसानों के हित के लिए कार्य करती चली आ रही है। गरीबों के हित के लिए भाजपा सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विस्वास के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा नेता आजय शंकर दुवे का लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। भाजपा नेता अज्जू दुवे के हांथो कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। कंबल वितरण कार्यक्रम में वक्ताओं की कड़ी मे विहिप जिला मंत्री विशंभर दुवे, वर्दी ग्रुप के अध्यक्ष शुशील पाण्डेय, डा. चंद्रशेखर तिवारी, जज्जे पाण्डेय आदि लोगों ने देवराज द्वारा गरीब, असहाय, लोगो में कंबल का वितरण जो किया बड़ा ही पुनीत कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक उमाशंकर शास्त्री ने किया। संचालन इंजीनियर मनोज कुमार तिवारी ने किया। जज्जे पाण्डेय ने कहा कि शीघ्र क्वालिटी इंटर प्राइजेज की तरफ से डिहई का पूरा में गरीब असहाय और जरुरतमंदों में 500 कंबल का वितरण शीघ्र किया जाएगा। कार्यक्रम में रमाशंकर पाण्डेय ( छोटे पाण्डेय ) की भजन पर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर विनोद मिश्रा, रामबली मिश्रा, लाल बहादुर सिंह भूतपूर्व कप्तान, लालमणि पाण्डेय, विजय शंकर पाण्डेय, दया शंकर पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *