Home / Flash / धूमधाम से मनाया गया न्यू शक्ति कॉलेज ऑफ़ आईटी एंड मैनेजमेंट का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया न्यू शक्ति कॉलेज ऑफ़ आईटी एंड मैनेजमेंट का वार्षिकोत्सव

न्यू शक्ति कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह-
–———————————

कंप्यूटर शिक्षा के बिना जीवन अधूरा- एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह

——————————-

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के सुजानगंज बाईपास रोड पर स्थित हेरा पैलेस में न्यू शक्ति कॉलेज आफ आईटी एंड मैनेजमेंट का 17 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित हुए,उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अभिभावक और सम्मानित जनों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि न्यू शक्ति कॉलेज ऑफ़ आईटी एंड मैनेजमेंट के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में लगभग तीन हजार से अधिक भीड़ देखकर उक्त संस्थान की उपलब्धि के बारे में यह समझा जा सकता है कि संस्थान द्वारा कितनी मेहनत की गई होगी, जिसकी वजह से यह संस्थान जिले का अग्रणी संस्थान के रूप में जाना जाता है, उपस्थित छात्र-छात्राओं को उद्बोधन देते हुए कहा कि आज के इस कंप्यूटर क्रांति युग में बिना कंप्यूटर शिक्षा के जीवन अधूरा है, क्योंकि कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान न केवल नौकरी क्षेत्र में बल्कि अत्याधुनिक भौतिक संसाधनों के इस्तेमाल करने के लिए भी कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान आवश्यक है, मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अतिथियों का संस्था द्वारा अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया, संस्था के छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें नृत्य,गायन, नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम के अंत में सीटीसी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में नगर क्षेत्र से सम्मानित जनों के साथ वरिष्ठ नागरिकों की भी उपस्थित हुई, जैसे द्विवेदी पैराडाइज स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर प्रभाकर द्विवेदी, अनिल चौबे, विनय सिंह (पिंटू) पंकज मिश्रा, युग होटल के डायरेक्टर सूरज यादव, राकेश मिश्रा,अभिषेक शुक्ला, स्पेक्ट्रम कोचिंग के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय, राकेश सिंह, विजय दुबे, शिवाजी सिंह, राहुल दुबे, रमेश मिश्रा, आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *