Home / Flash / महाविद्यालय में बापू बाजार मेले और कंबल वितरण का हुआ आयोजन

महाविद्यालय में बापू बाजार मेले और कंबल वितरण का हुआ आयोजन

सब की नजर संवाददाता

महराजगंज ,जौनपुर। क्षेत्र के महराजगंज बजहा स्थित बाबू उदरेज महाविद्यालय में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छात्र व छात्राओं प्रशिक्षुओ के द्वारा बापू बाजार मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात मेले में उमड़ी भीड़ में अपनी जरूरत की सामानों की खरीदारी नाम मात्र के मूल्यों पर करके लंभावित हुए।छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षुओ के द्वारा चुने गए क्षेत्र के 50 गरीब एवं असहाय लोगों को महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. विश्वदीप सिंह एवं निदेशिका डॉ. स्वप्निल के द्वारा कंबल वितरण किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता एवं अन्य अध्यापक गण शामिल रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *