सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
पवारा, जौनपुर। दिनांक 5/1/2024 को समय 9:12 पर सूचना मिली कि ग्राम हीरामनपुर थाना पवारा जनपद जौनपुर में लक्ष्मी नारायण पटेल के निर्मानाधीन मकान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष पवारा ने दी। मौके पर थाना अध्यक्ष में हमराही फोर्स के पहुंचकर मृतक अज्ञात के शव की पहचान हेतु ग्राम हीरामणपुर तथा आसपास के गांव में प्रयास किया गया लेकिन अज्ञात शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक अज्ञात पुरुष के शव को वास्ते सिनाख्त मोर्चरी हाउस जौनपुर में रखवाया गया है। मृतक अज्ञात के गले पर माथे पर बाई आंख पर चोट खराश आना दृष्टिगोचर हो रहा है। कोई उल्लेखनीय तथ्य प्रकाश में आने पर अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सादर सुचनार्थ। थाना अध्यक्ष पवारा जनपद जौनपुर।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal