
अजय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
मथुरा। थाना हाजा के मु0अ0सं0 04/2024 धारा 302 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामवीर उर्फ लाला पुत्र अशोक बघेल, उम्र- 28 वर्ष निवासी- मोहल्ला जमुना नगर थाना हाइवे, मथुरा , हीरा पुत्र सुखवीर उम्र- 30 वर्ष, जाति- जाट, निवासी- फ्रेण्ड्स नगर महोली थाना हाइवे, मथुरा को मय घटना में प्रयुक्त ऑटो सं0 UP 85 BT 1779 घटना में प्रयुक्त वाहन व घटना में प्रयुक्त तमंचा (आलाकत्ल) व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
मृतक छोटू पुत्र रामबाबू निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन, मथुरा डीजे का काम करता था । डीजे के काम के सिलसिले में अभियुक्त श्यामवीर उर्फ लाला पुत्र अशोक कुमार बघेल निवासी जमुनापार कालौनी थाना कोतवाली मथुरा के बडे भाई राजू उर्फ राजकुमार की ससुराल ग्राम सुपावस कुम्हेर राजस्थान गया था मृतक छोटू की अभियुक्त श्यामवीर उर्फ लाला के भाई राजू उर्फ राजकुमार के साले की लडकी से बातचीत होने लगी । इसी बीच मृतक छोटू को लगा कि राजकुमार के साले की लडकी मुझे पसंद करती है । मृतक छोटू उससे एकतरफा प्यार करने लगा और श्यामवीर उर्फ लाला व उसके बडे भाई की गैरमौजूदगी में मृतक छोटू उपरोक्त लडकी से मिलने जाने व परेशान करने लगा । अभियुक्त श्यामवीर उर्फ लाला ने कई बार मृतक छोटू उपरोक्त से मना किया लेकिन मृतक छोटू नही माना । अभियुक्त श्यामवीर उर्फ लाला के भाई की ससुराल वाले श्यामवीर पर आरोप लगाने लगे कि मृतक छोटू को तुम साथ लेकर आये थे तुम्हारी वजह से मृतक छोटू नें मेरी लडकी को बदनाम कर दिया । लडकी की शादी जहां तय हुई वहां उस लडके को मृतक छोटू नें बताया कि यह लडकी मेरी प्रेमिका है और उससे मैं शादी करुगा यदि तुम उससे शादी करोगे तो मैं उसे भगा ले जाउगा जिस कारण उसकी शादी टूट गयी और वह डिप्रेशन में रहने लगी। मृतक छोटू के परेशान करने के कारण अभियुक्त श्यामवीर उर्फ लाला ने अपने दोस्त हीरा जाट से मिलकर छोटू की हत्या करने की योजना बनाई और योजना के अनुसार छोटू को बुलवाया और माँ की रसोई पर खाना खाने का बहाना करके गोली मारकर हत्या करके शव को फैंक कर चले गये। काफी घना कोहरा होने के घटना करते समय किसी ने अभियुक्तगण को घटना कारित करते नही देखा अभियुक्त गण द्वारा घटना कारित करने के बाद कल दिन में दो वार घटना स्थल के आसपास आकर पुलिस गतिविधियो के वारे में जानकारी कर रहे थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal