
संजीव कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। विश्व हिन्दू परिषद् ,बड़ागांव – प्रखण्ड, काशी जिला द्वारा अयोध्या से आए पूजित अक्षत (तथा भगवान राम जी के चित्र और पत्रक के साथ) घर-घर पहुंचाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जय श्री राम, जय श्री राम के नारों से गांव, गली, मोहल्ले गूंज रहे थे, मानो जैसे हर गांव, हर गली अयोध्या बन चुका हो । अनेकों कार्यकर्ता गांव, नगर के मंदिर को स्वच्छ बनाने घर-घर दीप जलाने, घर और मंदिर पर दीपोत्सव मनाने का संदेश देते हुए आगे बढ़ रहे थे । इस पुनीत कार्य में सतीश विश्वकर्म, आदित्य विश्वकर्मा, दीपक, दिनेश, धर्मेश, शुभम, वीरू, विकास, आशीष, रमई, बबलू, राजेंद्र, कल्लू, बंटी, अश्विनी इत्यादि अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभाग दिया ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal