Home/Flash/मुंगरा बादशाहपुर रेल रोको आंदोलन में प्रदर्शनकारियों से अधिक दिखी पुलिस, समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने बाईपास मार्ग की मांग को लेकर 4 जनवरी को रेल रोको आंदोलन के लिए किया था आह्वान
मुंगरा बादशाहपुर रेल रोको आंदोलन में प्रदर्शनकारियों से अधिक दिखी पुलिस, समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने बाईपास मार्ग की मांग को लेकर 4 जनवरी को रेल रोको आंदोलन के लिए किया था आह्वान
थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह के तेवर देखने के बाद गायब हो गए प्रदर्शनकारी
————————————————–
वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट-
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर इटहरा – कोदहू बाईपास मार्ग बनाने के लिए जज सिंह अन्ना ने 4 जनवरी को रेल रोको आंदोलन के लिए आह्वान किया था, जिसको लेकर 4 जनवरी को मुंगरा बादशाहपुर पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में पहले से रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, मुंगरा बादशाहपुर थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह के तेवर बापने के बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ नहीं जुट पाई, शायद यही वजह है कि प्रदर्शनकारियो की संख्या मात्र 20 लोगों की ही थी, आंदोलनकारियो की संख्या कम होने के कारण और पुलिस प्रशासन सक्रिय होने की वजह से रेल रोको आंदोलन सफल नहीं हो पाया,जज सिंह अन्ना ने मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ही प्रशासन की मौजूदगी में देशवासियों को बधाई देते हुए सुख संपदा, दीर्घायु की कामना करते हुए सरकार से अपील की है कि नव वर्ष में मुगरा बादशाहपुर जाम समस्या हल करने के लिए ईटहरा कोदहू बाईपास बनाने की कृपा करें, और उस पर रेल ओवर ब्रिज बनाकर बादशाहपुर वासियों को नव वर्ष में सौगात देने की कृपा करें, इस अवसर पर रेल आंदोलनकारियों ने कहा कि अधिकारियों के सामने अपनी मांगों को ज्ञापन के माध्यम से रखा है, यदि संबंधित अधिकारी और सरकार जनता की बात नहीं सुनेगी और इटहरा कोदहूँ बाईपास नहीं बनाई जाती है तो 4 फरवरी और 4 मार्च को भी आंदोलन होगा ।