Home / Flash / डॉ राजीव नारायण मिश्र बनें डीआईजी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने बैज लगाकर दी बधाई

डॉ राजीव नारायण मिश्र बनें डीआईजी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने बैज लगाकर दी बधाई

कुलदीप शुक्ला की रिपोर्ट

प्रयागराज। नव वर्ष के अवसर पर डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला/34 वाहिनी पीएसी वाराणसी को शासन ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री रमित शर्मा IPS के द्वारा बैज लगाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने की बधाई दी गई। डॉक्टर मिश्र 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जिनको राम जन्मभूमि अयोध्या में आतंकवादी हमला विफल करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा वीरता का पुरस्कार प्रदान किया गया है डॉ मिश्र को इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक व अन्य अलंकरण (पदक )भी प्राप्त हुए हैं डॉ मिश्र पूर्व में एसपी एसटीएफ, एसपी कुशीनगर,एसपी मिर्जापुर, एसपी ट्रैफिक नोएडा, एसपी एटीएस, वह अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रह चुके हैं कोरोना आपदा में भीड़ प्रबंधन मे दक्षता प्राप्त करने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा डॉ मिश्र को लगातार चौथी बार माघ मेला प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदान की है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *