Home / Flash / मंडलायुक्त ने राजकीय धान क्रय केंद्र, कर्छना का औचक निरीक्षण किया

मंडलायुक्त ने राजकीय धान क्रय केंद्र, कर्छना का औचक निरीक्षण किया

कुलदीप शुक्ला की रिपोर्ट

प्रयागराज। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज राजकीय धान क्रय केंद्र, कर्छना का औचक निरीक्षण किया जिसके दौरान क्रय केंद्र पर की जा रही धान खरीद के संबंध में वहां के प्रभारी श्री राकेश सिंह से सभी आवश्यक जानकारी ली। केंद्र पर क्रय किए गए धान की राखी बोरियों की रेंडम रूप से तौल करायी गई जो की मानक के अनुरूप मिली। केंद्र पर बोरियों को खुले में रखा हुआ देख मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्ति की तथा सभी बोरियों की गिनती करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए ।

केंद्र पर क्रय हेतु आ रहे किसानों की जानकारी लेते हुए वहां पर किसानों की आवक न होने पर उन्होंने आश्चर्य जताया। साथ ही संबंधित रजिस्टर की भी जांच करते हुए प्रभारी अधिकारी से क्रय करने के पश्चात धन को किन मिलों में भेजा जाता है उसके बारे में पूंछा। केंद्र प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करने के दृष्टिगत उन्होंने संबंधित मिल का औचक निरीक्षण किया तथा क्रय केंद्र से निकले ट्रैकों की जियो टैगिंग लोकेशन की पुष्टि हेतु आरएफसी ऑफिस परिसर का भी निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कर एक आख्या एसडीएम सदर को उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *