Home / Flash / खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने प्रशस्ति पत्र ,शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया

खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने प्रशस्ति पत्र ,शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया

सीएसडी स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

——————————————

सब की नजर संवाददाता

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।कबड्डी ,खो-खो, रस्साकशी, क्रिकेट ,दौड़, वॉलीबॉल व गोला फेंक आदि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने प्रशस्ति पत्र ,शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।दौड़ में अनामिका ,संध्या ,आर्या व बालकों में आदित्य अनुज कुलदीप सिंह अपने अपने वर्ग में जीत हासिल की।बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड अनुज पटेल, परिधि ,अंजलि राजा बिन्द व प्रियांशु को दिया गया । सीनियर कबड्डी बालिका बालिकाओं में येलो हाउस, रस्साकशी में रेड हाउस, खो खो में रानी लक्ष्मीबाई, गोला फेक में विकास पाल की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा कुशवाहा ने सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में अनुज प्रजापति, ऋषि राज, आशीष,स्पर्श, सारांश, कोमल, खुशी ,प्रिया, रागिनी, एकता ,साक्षी, अनामिका, संध्या व अनुष्का को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर मौर्या तथा संचालन संदीप व सुशील पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनंजय दुबे, अभिषेक मिश्रा ,सुभाष चंद्र, काजल मौर्य, रितिका गुप्ता, प्रिया शर्मा ,स्वती मिश्रा ,रश्मि त्रिपाठी, व खुशबू सिंह आदि लोगों ने खेल प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *