Home / Flash / नगरपालिका परिषद में गोल्डेन जुब्ली कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

नगरपालिका परिषद में गोल्डेन जुब्ली कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर परिसर में स्थानीय निकाय निदेशालय उ.प्र. लखनऊ की स्थापना के 50 वें वर्षगांठ पर गोल्डेन जुब्ली कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष ने सम्मानित सभासदों की उपस्थिति में केक काटकर मनाया। लोगों को संबोधित करते हुए नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन कपिलमुनि गुप्त ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज हमसभी मिलकर गोल्डेन जुब्ली मना रहे हैं। चेयरमैन ने कहा कि 50 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकाय निदेशालय की स्थापना की गई थी तब से निरन्तर निदेशालय द्वारा नगर निकायों के विकास के लिए शहरी क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार का यह लक्ष्य है कि प्रदेश के आवादी की पच्चीस प्रतिशत जनता शहरों में निवास करें जिसके सापेक्ष में अबतक 21 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्र में निवास कर रही है । उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास के क्रम में मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में भी तमाम विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं । इस अवसर पर अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल , लिपिक ओंकार नाथ मिश्र , ज्ञान प्रकाश , होरीलाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं सभासद गण उपस्थित रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *