

अजय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
मथुरा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन मथुरा के सौंख रोड स्थित जिला कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता का आगमन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के व्यापारियों से चित्रकूट में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन में शामिल होकर व्यापार को बचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों व्यापारियों ने शिरकत की।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 6 व 7 जनवरी 2024 होटल श्रीजी भवन चित्रकूट में व्यापारी समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया जायेगा।
वर्तमान में जिस तरह से जीएसटी के छापे मारे जा रहे हैं प्रदेश का व्यापारी दहशत में है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के अधिकारी अपने रवैये में बदलाव करें नहीं तो राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन आंदोलन करने के लिए विवश होंगे जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए ताकि प्रत्येक व्यापारिक खुद अपना जीएसटी भर सके ऐसा प्रावधान होना चाहिए जिससे आज तक प्रत्येक व्यापारी पर अतिरिक्त खर्च का बोझ डालने का काम जो वर्तमान सरकार ने किया है उससे व्यापारियों को राहत मिल सके जीएसटी के स्लैब को कम करना चाहिए एक ट्रेड पर एक तरह के ही टैक्स का प्रावधान होना चाहिए ! आज वर्तमान में ई-कॉमर्स ऑनलाइन व्यापार खुदरा व्यापार के लिए अभिशाप है दिन प्रतिदिन इलेक्ट्रॉनिक की मार्केट हो मोबाइल की मार्केट हो कपड़े की मार्केट हो सब का सब व्यापार चंद विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के हाथ में जाता चला जा रहा है ,जिस देश मे जहां आज व्यापार घट रहा है उससे बड़ी संख्या में रोजगार भी घट रहा है और रोजगार जब घटता है तो अपराध बढ़ता है वही अपराध के साथ व्यापारी जो आंकड़े बताते हैं एनसीआरबी के 2020-21 में प्रतिदिन 21 खुदरा व्यापारियों ने आत्महत्या की है 2021-22 में 47 व्यापारियों ने आत्महत्या करने का काम किया है और 2022-23 में प्रतिदिन लगभग 52 व्यापारी आत्महत्या कर चुके हैं हम सबकी सरकार से यही दरकार है कि खुदरा व्यापार बचाएं सरकार को ऐसी कार्य योजना बननी चाहिए कि ऑनलाइन कंपनियों पर 28% अतिरिक्त टैक्स लगाकर देश के रिटेल व्यापार को बचाना चाहिए ।
रिटेल ट्रेड के लिए अलग से व्यापार मंत्रालय बनना चाहिए जिससे उसकी समस्याओं का समाधान हो सके! भारत सरकार ने अभी एमएसएमई में खुदरा व्यापार को रजिस्टर्ड किया है लेकिन उसका लाभ रिटेल क्षेत्र के खुदरा व्यापारी को नहीं मिल रहा है ।
जिस तरह से जीएसटीएन को पीएमएलए मनी लांड्रिंग एक्ट के दायरे में लाया गया है जो सारी सूचना प्रवर्तन निदेशालय व फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट को उपलब्ध कराएगी जीएसटीएन सारे हिसाब किताब को पीएमएलए के माध्यम से देने को बाध्य होगा इसके दुरुपयोग से इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा यह भाव आयामी कानून है ED के पास अकूत ताकत है इसके तहत जहां संपत्ति जप्त करने का अधिकार होगा वही साथ में जेल का भी प्रावधान किया गया है सरकार से मांग है किसी ने फाइनेंशियल गलत किया है तो उस पर सिर्फ फाइनेंशियल चार्ज लगाने का कार्य किया जाना चाहिए सरकार को चाहिए कि जिस तरह से जीएसटी के छापे पढ़ रहे हैं व्यापारियों से अधिकारी व सरकार के मंत्रियो को संवाद स्थापित करना चाहिए ताकि व्यापारियों में डर और दहशत का माहौल खत्म हो सके। इन सभी मांगों को लेकर 6 व 7 जनवरी को चित्रकूट में अधिवेशन में चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में गजेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगत नारायण अग्रवाल (प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ),अनिल अग्रवाल (जिला अध्यक्ष), पवन चतुर्वेदी उमा मोटर्स ,गिरीश भारती होटल रायल भारती वृन्दावन, राजकुमार अग्रवाल मामा (संरक्षक)देवेन्द्र अग्रवाल , मानवेन्द्र पांडव ,डॉ. दिलीप जैन पंकज. मनोज बृजवासी. जुगल कागजी. राजेश अग्रवाल. अजय कागजी. डॉ. अनुराग अग्रवाल , गोपाल पालीवाल ,साहिल अग्रवाल, विष्णु दत्त अग्रवाल(ज़िला कोषाध्यक्ष), विजय सिंह राजपूत(वरिष्ठ ज़िला मंत्री),जयपाल ठाकुर, सिकन्दर, तरुण बंसल ,कपिल गोयल, वसीम उस्मानी, राजीव अग्रवाल ,राजीव यादव, निखिल गर्ग ,संजीव सिंह बाबा ,संदीप नौहवर ,जितेन्द्र सिंह, नवीन गर्ग , अनिल आईडिया , भूपेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal