

सब की नजर संवाददाता
जौनपुर। वानर सेना के संवाद कार्यक्रम मे बंधन वाटिका जौनपुर मे भाजपा के वरिष्ठ नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह उपस्थित होकर वानर सेना के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपलोगों द्वारा समाजहित में जो कार्य किया जा रहा है वो बड़ा ही सराहनीय है। मै ह्रदय की गहराइयों से वानर सेना को बधाई दे रहा हूँ। उन्होंने कहा कि वानर सेना के मुखिया अजीत प्रताप सिंह,जौनपुर वानर सेना के अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं सभी पदाधिकारियों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि वानर सेना इसी प्रकार से आगे बढ़कर समाजहित के लिए कार्य करते रहें यही हमारी शुभकामनाएं है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

