Home / Flash / अतीक अहमद के करीबी सपा नेता नंदलाल निषाद नंदा से गेस्ट हाउस व्यापारी ने बताया जान का खतरा

अतीक अहमद के करीबी सपा नेता नंदलाल निषाद नंदा से गेस्ट हाउस व्यापारी ने बताया जान का खतरा

रंगदारी मांगने के मामले में अतीक के करीबी सपा नेता समेत 11 पर एफआईआर दर्ज

————————————————

कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में करेली थाना स्थित फोर सीजन गेस्ट हाउस के मालिक अरुण कुशवाहा ने करेली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए अतीक अहमद के करीबी सपा नेता नंदलाल निषाद नंदा व उसके बेटे राहुल निषाद समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है बता दे अरुण फोर सीजन के प्लॉट पर हो रहे कंस्ट्रक्शन का कार्य हो रहा था वहीं अतीक के करीबी सपा नेता नंदा अपने गैंग के साथ वहां पहुंचकर काम को रुकवा दिया और अरुण कुशवाहा से रंगदारी मांगी पीड़ित ने डर कर सपा नेता को पैसे भी दे दिए उसके बावजूद सपा नेता की लालच कम नहीं हुई और डिमांड बढ़ती गई और साथ ही सपा नेता उसकी हत्या करने का षड्यंत्र भी रच रहा था जिसके बाद अरुण ने आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई जिस पर करेली थाने पर एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस ने अतीक के करीबी सपा नेता के गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके बाद से नंदा और उसका बेटा राहुल व उसके साथी फरार चल रहे हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। वहीं अब इस मामले में नंद की बेटी खुशबू निषाद अरुण कुशवाहा के कंट्रक्शन चल रहे प्लॉट पर पहुंची और और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगी इसके बाद अरुण ने जैसे ही वीडियो बनाना शुरू किया तो वह अनजान बन गई जैसे उसे कुछ मालूम ही नहीं है और अरुण उसकी वीडियो बना रहा है खुशबू निषाद और की बहन ने साजिश के तहत अरुण कुशवाहा पर दबाव बनाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया है

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *