Home / Flash / किसान चौपाल में नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियन्ता,अधिशासी अभियंता,सहायक अभियन्ता, अवर अभियंता के साथ समस्त नलकूप विभाग के कर्मचारी हुए शरीक, अधीक्षण अभियन्ता ने अधूरे कार्य को पूरा कराने का दिए दिशा निर्देश

किसान चौपाल में नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियन्ता,अधिशासी अभियंता,सहायक अभियन्ता, अवर अभियंता के साथ समस्त नलकूप विभाग के कर्मचारी हुए शरीक, अधीक्षण अभियन्ता ने अधूरे कार्य को पूरा कराने का दिए दिशा निर्देश

डा ०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जनपद जौनपुर में दिनांक 5दिसंबर 2023 को मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर में राजकीय नलकूप पंचम उप खण्ड के नलकूप न० 29एम एस जी प्रथम हसनपुर में राजकीय नलकूप विभाग द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री देवेन्द्र कुमार आर्य, अधिशासी अभियन्ता श्री अरूण सिंह राणा,सहायक अभियन्ता श्री सुधीर सिंह,अवर अभियन्ता दीपक यादव, अवर अभियंता फखर रजा,जिलेदार राकेश चन्द्र दूबे, सीच पर्यवेक्षक, तीर्थ राज सिंह,सीच पर्यवेक्षक धनंजय कुमार सीच पर्यवेक्षक इंद्रजीत, बृजेश कुमार नलकूप मिस्त्री ,बिपिन कुमार मौर्य नलकूप चालक,कमलेश कुमार गुप्ता नलकूप चालक,शत्रुघ्न नलकूप चालक, अजीत कुमार नलकूप चालक, मनीष कुमार नलकूप चालक,सुयश त्रिपाठी नलकूप चालक, अजय सिंह चंदेल नलकूप चालक,उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम में डा ०दिनेश कुमार मौर्य पत्रकार भारतीय सहारा भी उपस्थित रहे।गांव के किसान अनिल कुमार मौर्य,उमाकांत मौर्य पूर्व बी डी सी , राजेन्द्र कुमार मौर्य, अमरेज मौर्य , इन्द्र बहादुर रजक, सुरेश चंद्र गौतम, पृथबीपाल मौर्य अवधेश कुमार मौर्य एव अन्य ग्रामीण किसान भारी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए अधीक्षण अभियन्ता श्री देवेन्द्र कुमार आर्य ने किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद स्वय मौके की जांच करने के बाद नाली निर्माण में मिली खामियां और नाली के बगल मिटटी डलवाने और ड्रेसिंग कराने के साथ साथ नलकूप पर लाइट लगवाने का निर्देश दिए। अधीक्षण अभियन्ता ने नलकूप के रख रखाव के विषय में जब किसानों से पूछा किआप के यहां नलकूप कैसे चलता है तो किसानों ने एक शुर होकर बताया कि साहब ये जनपद जौनपुर का पहला नलकूप होगा जब आप निरीक्षण करेंगे । इस नलकूप पर आठ साल से अधिक समय बीत गया है एक ही मोटर एक ही मेन स्विच, एक ही स्ट्रा टर चल रहा है आज तक बदला नहीं गया है। ये बृजेश कुमार नलकूप मिस्त्री की महानता है। इसके साथ हम ग्राम वासियों का सहयोग है कि कभी भी कम बोल्टेज बिजली या छोटी छोटी तकनीकी खराबी आने पर हम ग्रामवासी तत्काल मिस्त्री को सूचना देकर तकनीकी खामियां बगैर बनवाए मोटर नही चलाते हैं जिसके कारण आज तक मेरे यहां नलकूप में कोई खराबी नही आई। इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहे कि ऐसे मिस्त्री को तो जिले के अधिकारियों को बुला कर प्रोत्साहित करना चाहिए।जिलेदार , सीच पर्यवेक्षक,और नलकूप चालकों को हल्की फुल्की कागजी खामियों को दूर करने का निर्देश भी दिए।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *