


जौनपुर। भाजपा किसान मोर्चा, मछलीशहर द्वारा आर.डी.एस ग्रुप ऑफ कॉलेज, कुसॉव भाऊपुर में आयोजित नमो कबड्डी प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बौर मुख्य अतिथि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद बी. पी. सरोज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ्य के लिए जितना खाना पीना बहुत ही जरूरी होता है वैसे ही खेल खेलना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है स्वास्थ्य के लिए कबड्डी बहुत ही अच्छा खेल है इसे सबसे ज्यादा गांव में खेला जाता है। सांसद ने कहा कि कबड्डी के खेल से व्यक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत होती है। इससे ग्रामीण आंचल के युवाओं में खेलकूद के प्रति जागरुकता भी बढ़ी है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal