
कैंसर बीमारी का चल रहा था इलाज
—————————————
वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के रामलीला मंच के कलाकार अमृतलाल जायसवाल जो भोजन कारीगरी में प्रसिद्ध थे, दिनांक 02/12/2023 को दोपहर 2:30 बजे लखनऊ PGI में कैंसर इलाज के दौरान 65 वर्ष की अवस्था में मृत्यु हो गई,अमृत लाल जायसवाल के परिवार और चाहने वालो में बहुत ही दुख है, उनके मौत की खबर मिलते ही दूर- दूर से लोग मुगरा बदशहपुर कटरा स्थित उनके आवास पर पहुंच कर परिवार जनों को ढाढास बधाते हुए शोक सवेंदना व्यक्त कर रहे हैं, शव के अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया जायेगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal