

एस. एस. पाण्डेय की खास रिपोर्ट
जौनपुर। यातायात जागरूकता अभियान माह नवम्बर 2023 के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह उपस्थित थे। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक करना व नियम पालन के लिए प्रेरित करना । उन्होंने कहा कि सभी छात्र/छात्रा यातायात नियम के प्रति जागरूक होकर लोगों को भी जागरूक करें। वाहन हमेशा यातायात नियम के तहत ही चलाएं।उन्होंने कहा कि यातायात जागरूकता अभियान के इस कार्यक्रम मे आमंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन को सादर धन्यवाद। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियम का पालन न करने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।गस मौके पर डीएम जौनपुर अनुज कुमार झा , एसपी अजय पाल शर्मा , नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या रामसूरत मौर्य एवं अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी जौनपुर ने वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर जिला प्रशासन ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal



