

डाॅ प्रमोद कुमार शुक्ल की रिपोर्ट
आजमगढ़। जनपद के कटघर लालगंज स्थित पाताल पूरी शिव मंदिर पर हर वर्ष की भांति बड़े धूम धाम से छठ पर्व मनाया गया ।
मंदिर परिसर व पोखरे की साफ सफाई में लालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव का कार्य सराहनीय रहा ब्रतियो की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पोखरे रस्सा बाँधा गया था ताकि रस्से के पार कोई बच्चा या ब्रती फिसल कर न जा सके जिससे कोई दुर्घटना न होने पाए लाइट की भी व्यवस्था बहुत बढ़िया ढंग से की गयी थी जिसकी वजह प्रकाश की कोई कमी नहीं थी ।मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान लालगंज चौकी प्रभारी श्री देवेन्द्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ सम्हालते नजर आये ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal