
सब की नजर संवाददाता
लखनऊ। भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा से लखनऊ में आईआरसीटीसी के हेड क्वार्टर में भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र उत्तराखंड के स्टेट हेड दीपक गुप्ता ने मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान रेल को लेकर कई विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर स्टेट हेड दीपक गुप्ता ने अजीत कुमार सिन्हा को श्री बांके बिहारी जी की प्रतिमा भेंट किया। दीपक गुप्ता ने आईआरसीटीसी की नई यात्राएं और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुभकामनाएं दी ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal
