

गड्ढा युक्त हुए सड़कों को राबिस डालकर किया गया गड्ढा मुक्त
—————————————————–
थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने कहा कि सड़कों पर हो चुके गड्ढाो को गड्ढा मुक्त होने से ऐतिहासिक मेला सकुशल होगा संपन्न
—————————————————-
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में 29 और 30 अक्टूबर को होने वाले पूर्वांचल का ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला को लेकर सड़कों को ट्रैक्टर द्वारा राबीस डालकर गड्ढामुक्त कराते मुंगरा बादशाहपुर की पुलिस दिखाई दी, जब इस विषय में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि नगर के अंदर और आसपास सड़के गड्ढा युक्त हो गई थी जिसकी वजह से यातायात और मेले में निकलने वाली दर्शनार्थ चौकियों को काफी समस्या होती, जिसको लेकर जन सहयोग से सड़को पर हो चुके गड्ढों में राबिस डालकर ढका जा रहा है, साथ ही बताया कि मेला सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बाहर से भी फोर्स मंगाई गई है, मेला में किसी प्रकार की कोई अराजकता उत्पन्न नहीं होगी,जिसको लेकर मुंगरा पुलिस और अन्य थानो की पुलिस फोर्स बहुत ही सक्रियता से ड्यूटी का निर्वहन करती दिखाई पड़ेगी और कहा कि मेले में कोई अराजकता फैलाने वाले तत्व मिले तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, महिला सुरक्षा के मद्देनजर नगर के सभी गलियों और सड़कों पर महिलाऔर पुरुष कांस्टेबल जो सादे ड्रेस में ड्यूटी में तैनाती किया गया है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal

