
सब की नजर संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जय माँ चौरा देवी दुर्गा पूजा समिति डिहई का पूरा, मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर में प्रथम दिवस पर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच मुंबई माता प्रसाद पाण्डेय ने फीता काटकर रामलीला मंचन काशुरुआत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि गांव के चौरा माता के दरबार में दुर्गा पूजा का पंडाल और माँ के ठीक सामने राम लीला का मंचन किया जा रहा है। पाण्डेय ने कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत और लगन का नतीजा है कि बाल कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई भी दिया।
जय माँ चौरा देवी दुर्गा पूजा समिति डिहई का पूरा, मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर में रविवार को प्रथम दिवस पर नारद मोह की लीला संपन्न हुई। रामायण के गायकों ने संगीतमय चौपाई सुनाई।
नारद मोह लीला में हिमालय की तलहटी में रमणीक स्थान को देखकर नारद ने समाधि लगा ली। जिस पर इंद्र ने अप्सराओं सहित कामदेव को नारद की समाधि भंग करने के लिए भेजा। नारद की भक्ति को डिगाने में कामदेव व अप्सराएं विफल हो गई। नारद को कामदेव पर विजय पाने का अहंकार हो गया। भगवान विष्णु ने भक्त को भटकने से बचाने के लिए माया की नगरी व उसमें माया के स्वयंवर की रचना किया। शादी रचाने के लिए नारद ने भगवान से हरि का स्वरूप मांगा। भगवान ने नारद को बंदर का रूप दे दिया।
स्वंयवर में लोगों ने नारद का उपहास किया। जिस पर उन्होंने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया कि जिस प्रकार से हम पत्नी के लिए तड़पे हैं ठीक उसी प्रकार पत्नी के वियोग में तड़पोगे और इन्हीं बंदरों के सहयोग के बाद तुम्हारा कल्याण होगा।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, संगम विद्या मंदिर के प्रबंधक संगम तिवारी, भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्याम शंकर पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, रामलीला कमेटी के डायरेक्टर रमाशंकर पाण्डेय, राम कैलाश पाण्डेय, अनिल शुक्ल, कमेटी के कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र पाण्डेय, अशोक यादव, शेषधर पाण्डेय, हरि प्रकाश पाण्डेय, इंजीनियर शतीश पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal



