



ऐतिहासिक मेले के दल और चौकियो के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से महासमिति का चुना अध्यक्ष
—————————————–
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में लगने वाले ऐतिहासिक पूर्वांचल का प्रसिद्ध भरत मिलाप मेला जो विगत कई वर्षों की तरह इस बार 29 अक्टूबर को सांस्कृतिक , देशभक्ति और सनातन धर्म के अनुरूप देवी देवताओं की झांकी और 30 अक्टूबर को रोशनी प्रदर्शन होना है, जिसको लेकर मुंगरा बादशाहपुर के कटरा रोड पर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रांगण में एक महासमिति का गठन और बैठक की गई, जिसमें सभी दलों और चौकियो के अध्यक्षों तथा संभ्रांत नागरिकों के द्वारा सर्वसम्मति से महासमिति का अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू को चुना गया, और संरक्षक ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू भैया) को चुना गया! महासमिति बैठक कार्यक्रम का संचालन गोपाल केसरवानी ने किया, कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे राम नारायण साहू ने ऐतिहासिक मेले को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, साथ ही कहा कि जब मेले में कोई विपरीत स्थिति कभी बनी है और प्रशासन भी फेल होते नजर आया है उस जगह आलोक गुप्ता और पिंटू के उपस्थित होने मात्र से अव्यवस्था और असमंजस की स्थिति तुरंत व्यवस्था मे तब्दील हो जाती है , उसी क्रम में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि कुशल नेतृत्व और धैर्य पूर्वक निर्णय लेने की क्षमता जो सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक गुप्ता के अंदर है वह अन्य किसी में नहीं, जिस पर उपस्थित जनों ने एक साथ में तालियो से स्वागत किया! इसके बाद बैठक के मुख्य पदाधिकारियों ने आपसी खुशी और सहमति से निर्णय लेते हुए कहा कि अब तक शंकर दल भारत मिलाप रोशनी कमेटी को संरक्षण प्रदान करते आए सत्येंद्र सिंह फंटू भैया को महासमिति का संरक्षक चुनना बहुत ही हर्ष और गर्व की बात होगी, और जैसे ही अध्यक्ष और संरक्षक चुने गए वैसे ही सभी उपस्थित जनों ने एक साथ मिलकर माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया, और जय श्री राम के नारे लगाए! बैठक कार्यक्रम के दौरान ही विशंभर दुबे ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक मेला पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चित है, जिसकी वजह से आसपास के जिलों के लोग भी यहां मेला देखने आते हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है, इसलिए महासमिति द्वारा यह निर्णय लिया जाना चाहिए की मेला दर्शनार्थ चौकियो को नगर के दो भागों में बांटा जाए जिससे भीड़ का फैलाव हो सके, और लोगों को अत्यधिक भीड़ की वजह से दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसी क्रम में भरत मिलाप मेला समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर में लगने वाला ऐतिहासिक मेला किसी अकेले एक व्यक्ति से नहीं बल्कि सभी के सहयोग से संपन्न हो पता है, इसलिए नगर के सभी व्यापारियों का दलों और चौकियो के पदाधिकारी का, पुलिस प्रशासन, पालिका प्रशासन, बिजली विभाग, PWD, सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी लोग अपनी- अपनी जिम्मेदारियां को कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे, जिससे ऐतिहासिक भारत मिलाप मेले में और चार चांद लग सके! इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी, हनुमान दल भारत मिलाप रोशनी कमेटी के अध्यक्ष राजीव केसरी, लवकुश दल से रंजीत गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, शिवकुमार लल्ला, बृजेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, राजकुमार जायसवाल, राजकुमार उमरवैश्य , आदि लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal