Home / Flash / राजीव केशरी अध्यक्ष हनुमान दल को सर्व सम्मति से भरत मिलाप मेले का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया

राजीव केशरी अध्यक्ष हनुमान दल को सर्व सम्मति से भरत मिलाप मेले का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया

सब की नजर संवाददाता

मुंंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। श्री दुर्गापूजा महासमिति एव भरत मिलाप दलो की संयुक्त बैठक दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त की अध्यक्षता में भरत मिलाप रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु भरत मिलाप रोशनी कमेटी महासमिति का गठन करने का फैसला लिया गया। बैठक में राजीव केशरी अध्यक्ष हनुमान दल को सर्व सम्मति से भरत मिलाप मेले का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया । जिसका सभी उपस्थित पदाधिकारियो ने ध्वनिमत से समर्थन और अनुमोदन किया । बैठक में हनुमान दल, ,राम दल , लवकुश दल, गणेश दल ,लक्ष्मण दल, राधाकृष्ण दल सहित अन्य दलों के अध्यक्षों ने भाग लिया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *