Home / Flash / मेकअप प्रतियोगिता व सेमिनार का हुआ आयोजन,कानपुर के विशाल को प्रथम तो जौनपुर की सीमा को मिला द्वितीय पुरस्कार

मेकअप प्रतियोगिता व सेमिनार का हुआ आयोजन,कानपुर के विशाल को प्रथम तो जौनपुर की सीमा को मिला द्वितीय पुरस्कार

मिस यूपी खुश्बू प्रजापति रहीं विशेष आकर्षण का केंद्र, भारी संख्या में सेल्फी लेते नजर आये युवा प्रशंसक

—————————————————-

टैलेंट अवार्ड में सबा शेख का रहा जलवा

जौनपुर। नगर के एक होटल में पिंक साईन मेकओवर एण्ड ब्यूटी एकेडमी कानपुर एवं जेएमएम इन्टरप्राइजेज जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्राईडल मेकअप प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में दिल्ली से आये मेकओवर आर्टिस्ट अनिल सिंह एवं वाराणसी की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट दिव्या सिंह ( अनन्या मेक ओवर ) ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों को मेकअप व ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बारीकियों को विस्तार से बताया। अनिल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां ब्यूटीशियंस को न‌ई नई जानकारियां मिलती हैं वहीं उनके अन्दर आत्मविश्वास भी बढ़ता है, दिव्या सिंह ने कहा कि गुणवत्तायुक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स व कला का इस्तेमाल कर खूबसूरती में चार चांद लगाया जा सकता है ।

ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार विशाल कानपुर को मिला इनकी माडल चांदनी रहीं, द्वितीय पुरस्कार जौनपुर की सीमा गुप्ता को मिला इनकी माडल मिस यूपी खुश्बू प्रजापति रहीं, टैलेंट अवार्ड में सबा शेख, अन्नू श्रीवास्तव, दीपा साहू, ममता यादव, मेकओवर निखिल ज्योति , नेहा पाठक, संजू पटेल, ममता यादव प्रमुख रहीं ।

कार्यक्रम में आयोजक जेएमएम इंटरप्राइजेज के संतोष सिंह, रवि सिंह, पत्रकार विद्याधर राय ‘विद्यार्थी ‘‌ एस एस चौहान, संजय सिंह, वशीम , निशीथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

फोटो परिचय – खुश्बू प्रजापति मिस यूपी ( लाल कपड़े में )

टैलेंट अवार्ड से सम्मानित
सबा शेख

खबर में कृपया दोनों फोटो लगा दें सर ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *