
ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में कई हस्तियों की हुई शिरकत
ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में नात सुनकर लोगों की आखों में भर गए आंसू
————————————————-
वीरेन्द्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। जिसने की मां बाप की खिदमत उस पर जन्नत वाजिब है, यह नात की लाइन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुंगरा बादशाहपुर के दर्जियान मोहल्ला में स्थित मस्जिद पर कादरिया अखाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक नात की लाइन के बोल *जिसने की मां बाप की खिदमत उस पर जन्नत वाजिब है* , जिसको सुनकर उपस्थित लोगों की आखों में आंसू भर गए, इसी के साथ बच्चों द्वारा नात और अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति से लोगों ने शुभानल्ला और अता फरमाया। कार्यक्रम का संचालन आजम राइन ने किया, इस अवसर पर न्यु शक्ति कालेज ऑफ आईटी एण्ड मैनेजमेंट के डायरेक्टर राजन सिंह, स्पेक्ट्रम कोचिंग के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय, आइडियल कॉन्वेंट के डायरेक्टर तनवीर अहमद, प्रवीण सरोज,तौकीर अहमद, तमजीद अशरफ, सौदागर राइन, बबलू टेलर,हाफिज अब्दुल्ला व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal


