Home / Flash / राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष में स्पेक्ट्रम कोचिंग द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष में स्पेक्ट्रम कोचिंग द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

————————————————-

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल स्थान पिनाका इंस्टिट्यूट में शिक्षक दिवस के रूप में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर व क्षेत्र के सम्मानित जनों की उपस्थिति हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के संस्थापक अजीत कुमार पांडेय थे, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था दिन रात मेहनत धन के लिए नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र का नाम और हमारे जिले का नाम रोशन हो ,और बच्चे कोटा जैसी पढ़ाई को यही प्राप्त कर सके, और इसका जीता जाता उदाहरण भी विगत कई वर्षों से स्पेक्ट्रम कोचिंग के छात्र और छात्राएं आईआईटी जेईई मेंस में सफलता प्राप्त और हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिला टॉपर होकर सिद्ध कर दिया है, साथ ही स्पेक्ट्रम कोचिंग का उपक्रम पिनाका इंस्टीट्यूट की शुरुआत करने का एक ही मकसद था क्षेत्र के गरीब बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके, इसी सोच के साथ स्पेक्ट्रम कोचिंग दिन-रात मेहनत करके आगे बढ़ने की दिशा में अग्रसर है, कार्यक्रम में अतिथियों के क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि उमरवैश्य ने उपस्थित जनों और छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्पेक्ट्रम कोचिंग की सोच और मेहनत तभी सफल हो पाएगी जब इस संस्थान में पढ़ने वाला हर एक छात्र और छात्रा किसी ना किसी क्षेत्र में सफल होकर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे, कार्यक्रम के दौरान ही नगर पालिका अध्यक्ष और अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसके क्रम में आईआईटी जेई में सफलता प्राप्त करने वाले सागर यादव , हाई स्कूल में टॉप करने वाले ऋषि यादव, प्रतिभा यादव, प्रांजल यादव, युवराज यादव, विशाल विश्वकर्मा, विशाल यादव व अन्य छात्रों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों को संस्था द्वारा माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया , बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत करते हुए अन्य सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रस्तुत किया, जिसमें गीत, नृत्य, नाटक कला के माध्यम से लोगों का मन मोहा, कार्यक्रम के अंत में स्पेक्ट्रम कोचिंग के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया, इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा, न्यू शक्ति कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर राजन सिंह, मैनेजर पिनाका रत्नाकर तिवारी, राजीव जायसवाल, सुधाकर दुबे ,शिवम दुबे , रमेश मिश्रा, प्रमोद दुबे ,अनिल चौबे, विजय दुबे,प्रवक्ता अनुपम पांडेय, उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *