

डा. दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा हसनपुर में बासदेव मौर्य के घर के सामने लगभग ढाई तीन दशक से ज्यादा समय से 63 केवी का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे हैं। जब कि विभाग ने आज तक उपरोक्त ट्रांसफार्मर पर दिए गए नए कनेक्शन पर पर ध्यान ही नहीं दिया जब की देखा जाय तो ट्रांसफार्मर लगे पोल से उत्तर तरफ ही लगभग 80/85केवी का लोड हो गया है उसके बाद पूरब, पश्चिम, दक्षिण दिशा का भी लोड जोड़ दिया जाए तो लगभग सवा सौ से डेढ़ सौ केवी का लोड पड़ रहा है जिसकी वजह से आए दिन जरूरत से कम क्षमता वाला लगा ट्रांसफार्मर फुंका रहता है जिसकी शिकायत ग्रामीण उपभोक्ताओं ने विभाग को कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वाने के लिए मौखिक रूप से और लिखित रूप से किए लेकिन विभाग द्वारा शिकायत की अनदेखी कहे या लापरवाही नतीजा आज तक ढाक के तीन पात ही रहे।
ट्रांसफार्मर जलने की वजह से गर्मी की तपन और धान की फसल को सूखते देखकर ग्रामीण उपभोक्ताओं ने संगठन बना कर भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डा ०दिनेश कुमार मौर्य के साथ राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी और अवर अभियंता विद्युत विभाग आशीष कुमार पटेल से अलग __अलग अपनी व्यथा मौखिक रूप से बताने के बाद लिखित रूप से विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता लगभग सवा सौ से डेढ़ सौ केवी तक करवाने के लिए ज्ञापन डा० दिनेश कुमार मौर्य ने दोनो लोगों को अलग अलग सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद राज्य सभा सांसद और अवर अभियंता विद्युत विभाग ने आश्वासन दिया कि इसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी । अब देखना ये है कि विद्युत उपभोक्ताओं को उपरोक्त समस्याओं से कब तक निजात मिलती है, मिलती भी है कि फिर नतीजा ढाक के तीन पात ही रहता है ये तो वक्त ही बताएगा।ज्ञापन सौंपने वाले संगठन में डा ०अनिल कुमार मौर्य, राजेंद्र कुमार मौर्य, मानिक चंद्र मौर्य, प्रदीप कुमार कनौजिया , के साथ साथ अन्य ग्रामीण उपभोक्ता मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal