
डा ०दिनेश कुमार मौर्य
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र में आज 27अगस्त 2023दिन रविवार को जौनपुर सदर से 2001 में भाजपा से विधायक बनकर चौमुखी बिकास करने वाले लोक प्रिय नेता श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र में सघन दौरा किए । दौरा के दौरान सर्व प्रथम पवारा मंडल अध्यक्ष के यहां यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में सरीक होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने के बाद मुंगरा बादशाहपुर नगर के कार्यकर्ताओं से संपर्क करते हुए अपने कारवां के साथ पुरामधु पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, तरहठी मंडल अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता के निवास पर मंडल महामंत्री चन्द्र प्रकाश पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मौर्य एव अन्य कार्यकर्ता ओ व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के बाद मंडल उपाध्यक्ष समर जीत मौर्य ग्राम प्रधान सराय चौहान के साथ गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों से मिले और पार्टी के दिशा निर्देश के विषय में जानकारी देने के बाद जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डा ०दिनेश कुमार मौर्य के निवास हसनपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाए जिससे। आगामी लोकसभा सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिता कर भेजे और यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधान मंत्री बना सके ।भ्रमण के अंतर्गत माननीय प्रधान मंत्री द्वारा चलाए गए जनकल्याण कारी योजनाओं को विस्तृत रूप से बताए।
पूर्व भाजपा विधायक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ साथ विधान सभा संयोजक मनीष त्रिपाठी , पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला हदरेपुर, अजय यादव जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, तरहठी मंडल अध्यक्ष, चंद्रेश गुप्ता एडवोकेट , मण्डल महामंत्री चन्द्र प्रकाश पांडेय एडवोकेट , मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal