

डॉ प्रमोद कुमार शुक्ल
आजमगढ़। जनपद के लालगंज बाजार स्थित बीती रात बिजली की शार्ट सर्किट होने की वजह से अजय साहू के कपड़े की दुकान में भयंकर आग लगने से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई, देखते देखते अजय साहू के चार तल के मकान जो कि कपड़े की दुकान के ऊपर बना था चारों तल पर आग पकड़ लिया ।
मौके पर जुटे नगर के लोगों द्वारा अग्निशमन विभाग को फोन किया गया लालगंज, मेहनगर, मार्टिनगंज एवं आजमगढ़ से दमकल विभाग के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया ।
बताया गया है कि अजय साहू के कपड़े की दुकान में आग लगने से लाखों रूपये का कपड़ा जल कर राख हो गया और मकान भी बुरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो गया है ।
भयंकर आग लगने की वजह से अजय साहू के बगल में डाॅ ज्वाला प्रसाद गुप्ता का मकान एवं रमेश चन्द्र गुप्ता के मकान का भी काफी नुकसान हुआ है ।
मौके पर चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ दुबे, प्रभारी निरीक्षक अनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार मनोज कुमार रघुवंशी मौजूद रहे आग नियंत्रण कराने में प्रयासरत रहे
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal