
सब की नजर संवाददाता
जौनपुर। चंद्रयान-3 ने जैसे ही चाँद की धरती को चूमा जनपद जौनपुर समेत पूरे भारत के लोग ख़ुशी से झूम उठे। भारत चाँद पर पहुंच गया त्वरित प्रक्रिया देते हुए जौनपुर सदर लोकसभा के निर्दल भावी प्रत्याशी भूतपूर्व वायु सैनिक प्रभात पाण्डेय ने देश वासियो को बधाई देते हुए कहा कि लगभग 41 दिनों की अद्भुत व अविस्मरणीय यात्रा के बाद, 23 अगस्त 2023 का दिन, 140 करोड़ दिलों की धड़कने और दुनियाभर की नजरें जिस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी।
आखिरकार वो पल आ ही गया और जब हमारे चंद्रयान-3 ने चाँद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर विश्वपटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस शुभ लैंडिंग से पूरा देश उत्साह व ऊर्जा से सराबोर है। उन्होंने कहा कि
हमारे वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित करने का एक ओर मौका दिया है, इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों के अथक परिश्रम को कोटि-कोटि साधुवाद एवं बधाई। अब से चाँद पर भी अशोक स्तंभ के रूप में भारत की छाप स्थापित हो गयी है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal