Home / Flash / जनता को वायदा नही मूलभूत सुविधाएं चाहिए – प्रभात पाण्डेय (भूतपूर्व वायुसैनिक)

जनता को वायदा नही मूलभूत सुविधाएं चाहिए – प्रभात पाण्डेय (भूतपूर्व वायुसैनिक)

सब की नजर संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र की जनता को वायदा नही उनको उनकी मूलभूत सुविधाएं चाहिए जिससे उनको किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना ना करना पड़े। उक्त बाते जौनपुर सदर लोकसभा के भावी निर्दलीय प्रत्याशी (भूतपूर्व वायुसैनिक) प्रभात पाण्डेय ने मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के गांव समसपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जब – जब चुनाव आता है तमाम पार्टी के नेताओं द्वारा लम्बे – लम्बे वायदे किए जाते हैं। भोली भाली जनता वायदों में पड़कर अपने मत का प्रयोग करके लोकसभा में पहुंचाती है की जीते हुए जन प्रतिनिधि उनकी समस्याओं का समाधान कराऐंगे लेकिन ऐसा होता नही है । क्षेत्र की जनता कभी बिजली के लिए परेशान होती है तो कभी आने जाने वाले मार्गों के लिए परेशान होती है। प्रभात पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा था कि गड्ढा मुक्त सड़क कर देंगे लेकिन सड़को का बुरा हाल है । लोग महगाई से परेशान हैं। इस अवसर पर किसान नेता शिव प्रताप सिंह , मूल चंद्र तिवारी सहित तमाम उपस्थित लोगों ने अपने – अपने बिचारो को रखा। गस मौके पर भावी लोकसभा जौनपुर सदर के प्रत्याशी प्रभात पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *