Home / Flash / उर्वरकों की काला बाजारी, ओवर रेटिंग,नकली उर्वरकों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व मे की गई छापेमारी

उर्वरकों की काला बाजारी, ओवर रेटिंग,नकली उर्वरकों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व मे की गई छापेमारी

एक का लाइसेंस निलम्बित सात को कारण बताओं नोटिस, तेईस नमूने गुणवत्ता परख के लिए किए गए ग्रहित

————————————-

डा ०दिनेश कुमार मौर्य

जनपद जौनपुर। जनपद जौनपुर में खरीफ अभियान के तहत जनपद में कृषकों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता युक्त उर्वरकों की उपलब्धता एव वितरण सुनिश्चित कराए जाने हेतु शासन के निर्देश के क्रम मे जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा द्वारा राजस्व एव कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर तहसील वार उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, नकली उर्वरकों की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु छापे की कार्यवाही कराई गई। तहसील सदर, एव शाहगंज मे जिला कृषि अधिकारी श्री के ०के० सिंह तहसील मछली शहर में अपर जिला कृषि अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार, तहसील केराकत मे उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी श्रीमती स्वाति पाहुजा तहसील मडियाहूं में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी श्री अमित कुमार,तहसील बदलापुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री विवेक कुमार के नेतृत्व मे सम्बन्धित तहसीलों के उप जिलाधिकार्यो की सयुक्त टीम द्वारा छापे मारी की कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर स्टॉक एव बिक्री का निरीक्षण किया गया।बिक्री रसीद के माध्यम से बिक्री की जांच की गई तथा संदेहास्पद उर्वरक के स्टॉक का नमूना ग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।
छापा अभियान के दौरान कुल 67उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया,23नमूने ग्रहित किए गए एव सात को चेतावनी जारी की गई । जिला कृषि अधिकारी श्री के ०के सिंह द्वारा में किसान सेवा केन्द्र शाखा पश्चिम शाहगंज के प्रतिष्ठान पर।जोत से अधिक यूरिया उर्वरक की बिक्री कृषक को किया जाने पर उक्त प्रतिष्ठान के लाइसेंस को निलम्बित करते हुए तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतरिक्त जनपद के बड़े थोक विक्रेताओं मे अभय राम , गोपी नाथ शाहगंज मे इकराम एंड कंपनी,में शंकर ट्रेडिंग एजेंसी शाहगंज में विशाल एण्ड कम्पनी पचहटिया जौनपुर के भौतिक स्टॉक का सत्यापन आई० एफ ० एम०एस ०पोर्टल पर अंकित स्टॉक से किया गया।
शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त तहसीलों में छापे की कार्यवाही कराई गई तथा इस दौरान उर्वरक बिक्री केन्द्र से नमूने भी ग्रहित किए गए हैं। परीक्षण में नमूना अमानक पाए जानें की स्थिति में सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985के तहत विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
जिला कृषि अधिकारी श्री के .के.सिंह द्वारा जनपद के किसान भाइयों को अवगत कराया गया है, की जनपद में वर्तमान समय में यूरिया 21623.38 मैं ०टन तथा डी ०ए ०पी०उर्वरक 12516.66 मैं ०टन वितरण हेतु उपलब्ध है, आज भी जनपद को 1325.00मैं०टन इफको यूरिया प्राप्त हुई है आगामी तीन दिनों निजी क्षेत्र में भी 1400.00मैं ०टन यूरिया प्राप्त होगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *