
संवाददाता नारायण तिवारी की रिपोर्ट
कुठौंद, जालौन। कुठौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिहोना में आज दिनांक 16.8.23 को राकेश कुमार पुत्र सुरेश बाबू निवासी ग्राम मिहोना थाना कुठौंद ने थानाध्यक्ष अखिलेश दुबेदी को सूचना दी है कि उनके पिता सुरेश बाबू पुत्र परमोले उम्र करीब 62 वर्ष ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दुबेदी मय पुलिस बल के मिहोना पहुंच गए तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कराकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है आत्महत्या करने की अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि किस वजह से आत्महत्या की है इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal