
संवाददाता नारायण तिवारी की रिपोर्ट
कुठौंद जालौन। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत पंडितपुर के अमृत सरोवर तालाब एवं सचिवालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ फहराया गया तिरंगा अमृत सरोवर तालाब पर ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी, ग्राम विकास अधिकारी शिवम गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि शिव सिंह चंदेल उर्फ भूरे, ग्राम रोजगार सेवक श्रीकांत त्रिपाठी, रंजीत सिंह चंदेल एवं ग्राम के सैकड़ों महिला व पुरुष ने मिलकर बड़े उत्साह के साथ अमृत सरोवर तालाब व सचिवालय पर तिरंगा फहराया तिरंगा फहराने की बाद अमृत सरोवर तालाब पर वृक्षारोपण भी किया गया उच्च प्राथमिक विद्यालय पंडितपुर पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया स्कूल में छात्र छात्राओं के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जो वहां पर उपस्थित अभिभावकों के द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए नाटकों की प्रशंसा की इस ध्वजारोहण में मुनज्जरा फातिमा प्रधानाचार्य, नीता मिश्रा अध्यापक, जितेंद्र सिंह यादव अध्यापक, ज्ञानेंद्र कुमार अध्यापक के साथ-साथ सैकड़ो अभिभावको ने ध्वजारोहण में हिस्सा लिया
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal