
राजेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के नई बाजार में देव फिलिंग स्टेशन मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में आजादी का 77 वाँ वर्ष स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। देव फिलिंग स्टेशन पर आए हुए समस्त आगंतुकों को झंडा व तिरंगे का पटका देकर सम्मानित किया गया। सर्वेश त्रिपाठी (देव जी) ने दीप प्रज्वलित कर झंडा फहराया व तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान सर्वेश त्रिपाठी (देव जी) ने क्रांतिकारी देशभक्त एवं वीर शहीदों के बारे में वर्णन किया । अंत में देव फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर रविंद्र प्रसाद त्रिपाठी (छबीले महाराज ) ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर राजेन्द्र तिवारी ( रामचौकी ),दिनेश कुमार शुक्ला ( रामनगर ),कमला शंकर मिश्रा (मुगरडीह ),आदि लोग उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal