Home / Flash / आज़ादी के अमृत महोत्सव के समापन पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने लालडिग्गी स्थित न0पा0परिषद प्रधान कार्यालय व नगर के घंटाघर पहुँचकर तिरंगा फहराया

आज़ादी के अमृत महोत्सव के समापन पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने लालडिग्गी स्थित न0पा0परिषद प्रधान कार्यालय व नगर के घंटाघर पहुँचकर तिरंगा फहराया

वीरों के बलिदान को किया याद,लोगो को स्वच्छता की दिलाई शपथ-

———————————————–

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट

मीरजापुर। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने अमृत महोत्सव के समापन पर 77वे स्वतंत्रता दिवस को मंगलवार की सुबह नगर के विभिन्न स्थलों पर पहुँचकर तिरंगा फहराया।नपाध्यक्ष ने लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पहुँचकर ध्वजारोहण किया।नगर के घंटाघर सहित कई स्थानों पर पहुँचकर तिरंगा फहराया।देश के आज़ादी में शहीद हुये क्रान्तिकारियो के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके बलिदान को याद किया।नपाध्यक्ष ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के समापन पर पुरा देश जश्न में डूबा हुआ है।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों को याद किया जा रहा है।महावीर पार्क में नगर के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियो के शिलाफलकम को भी लगाया गया है।जिससे युवा पीढ़ी उनके बलिदान को याद कर सके।हर-घर तिरंगा अभियान में पूरे देश मे अलग उत्साह देखने को मिला।लोग अपने से जागरूक होकर अपने घरों,प्रतिष्ठानों पर तिरंगा को लहराया है।नगर के लोगो से शहर को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है।इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।तभी हमारा शहर सुंदर और स्वच्छ बन सकेगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *