Home / Flash / ये देश मेरा राम, मैं इसका सेवक हनुमान, सीना चीर के देखोगे तो, मिलेगा हिंदुस्तान- आनन्द सिंह

ये देश मेरा राम, मैं इसका सेवक हनुमान, सीना चीर के देखोगे तो, मिलेगा हिंदुस्तान- आनन्द सिंह

सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट

बुलंदशहर। संस्कार युक्त शिक्षा के लिए प्रसिद्ध खुर्जा नगर के आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में 77वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार तिवारी डायरेक्टर स्वास्तिक पैथोलॉजी लैब एवं व्यवस्थापक श्री आनंद सिंह जी ने संयुक्त रूप से किया ।ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर श्री हरिओम वरदानिया, श्री बनारसी दास, डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, महेश चंद पंसारी, शांति स्वरूप शर्मा, विनोद राघव, रवि कुमार शर्मा, सुनील कुमार चौहान, महेश चंद शर्मा, चेतन प्रकाश जी आदि उपस्थित रहे। व्यवस्थापक श्री आनंद सिंह ने आजादी के पश्चात से वर्तमान तक की व्यवस्थाओं के परिवर्तन का आईना उपस्थित जन समुदाय के समक्ष रखा। अपनी रक्षा स्वयं करने का साहस करने का मंत्र भैया -बहनों को अपने ओजस्वी भाषण में व्यवस्थापक महोदय जी ने दिया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार तिवारी जी ने विद्यालय की चहुँमुखी प्रगति की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा के लिए प्रसिद्ध आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज अब नगर में प्रमुख शिक्षण संस्थानों में अग्रणी है। आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज खुर्जा के खचाखच भरे प्रांगण में अभिभावक व समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने शिशुओं के मनभावन कार्यक्रमों का भरपूर लुफ्त लिया। अतिथियों का स्वागत घोष के द्वारा भैया बहनों ने घोष प्रमुख रवि जी एवं तेजपाल सिंह जी के मार्गदर्शन में किया। देश रंगीला, आई लव माय इंडिया, इंडियन आर्मी, ये देश है वीर जवानों का, जलवा तेरा जलवा, हम लोगों को समझ सको तो, आदि अनेकों कार्यक्रमों ने लोगों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में अतिथि परिचय कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार वर्मा जी, संचालन श्रीमती नीरू गुप्ता, श्री मुकेश पाल सिंह, श्री प्रताप सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में एम.एल. शर्मा, लव किशोर सहाय, रीना भारद्वाज, विनोद कुमार, राघवेंद्र सिंह, दीप्ती, मीना भारद्वाज, पूनम शर्मा, शालिनी सिंह, नेहा सैनी, राहुल चौधरी, पीयूष सिंह, देवेश सिंह, अंकित शर्मा, कुलदीप सिंह, राजीव शर्मा, राहुल गुप्ता सहित समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। आसपास के क्षेत्र में भी विद्यालय के कार्यक्रमों की प्रशंसा रही।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *