Home / Flash / सांसद बी.पी. सरोज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव से की मुलाकात,मछलीशहर लोकसभा में ट्रेनों के ठहराव सहित रेल संबधित कई समस्याओं को लेकर मंत्री को सौंपा पत्र

सांसद बी.पी. सरोज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव से की मुलाकात,मछलीशहर लोकसभा में ट्रेनों के ठहराव सहित रेल संबधित कई समस्याओं को लेकर मंत्री को सौंपा पत्र

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

नई दिल्ली। जनपद जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव जी से भेंट कर लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के डोभी रेलवे स्टेशन पर मऊ-आंनद विहार सुपर फ़ास्ट, बालसाड़ विकली स्पेशल गाड़ी तथा जलालगंज रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-लखनऊ शटल गाड़ी के ठहराव हेतु, बरियारामपुर स्टेशन (जंघई-प्रयागराज) के पोल संख्या 10/2 तथा पूरनपुर- वगेरवा (जौनपुर-केराकत -औड़ीहार) मार्ग पर रेलवे अण्डर पास के निर्माण कार्य को लेकर पत्र दिया। कोरोना काल मे बन्द ट्रेनों का पुनः परिचालन शुरु करने के सम्बन्ध मे तथा गाड़ी संख्या-05133 तथा 05143 डेमू ट्रेन के समय में परिवर्तन करने के सम्बन्ध में और अन्य रेलवे सम्बंधित समस्याओं को पत्र के माध्यम से केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव जी को अवगत कराया।
केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव जी ने सभी समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए सांसद बी.पी. सरोज को आश्वासन दिया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *