Home / Flash / सुप्रिया श्रीनेत्र से दिल्ली में मिले जौनपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता, कांग्रेस को शोशल मीडिया के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत – डा.प्रमोद के. सिंह

सुप्रिया श्रीनेत्र से दिल्ली में मिले जौनपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता, कांग्रेस को शोशल मीडिया के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की जरूरत – डा.प्रमोद के. सिंह

जौनपुर। जौनपुर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. प्रमोद के. सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं शोशल मीडिया इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत्र से मिलकर मौजूदा समय में सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस की शोशल मीडिया को गांव एवं बूथ स्तर पर मजबूत किए जाने के मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में सुप्रिया श्रीनेत्र से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता डा. प्रमोद सिंह ने कहा कि मोद सरकार पूरे देश में भर और भ्रम का माहौल बना रखा है, झूठ और नफरत फैलाकर देश की एकता और अखंडता को खंडित किया जा रहा है, प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया बिक चुकी है, ऐसे में शोशल मीडिया के माध्यम से ही गांव और बूथ स्तर पर सक्रिय युवाओं को जोड़कर मोदी सरकार की भ्रष्ट नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि शोशल मीडिया क्षेत्र में पार्टी बड़े पैमाने पर सक्रिय लोगों को जोड़ रही है, बूथ और गांव स्तर पर भी युवाओं को जोड़ने का अभियान शोशल मीडिया टीम कर रही है, सुप्रिया जी ने आगे कहा कि पार्टी उन सभी पदाधिकारियों पर भी नजर लगये हुई है जो पद लेकर निष्क्रिय हो गये है।
कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या रखते हुए कहा कि देश में ऐसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो लगातार शोशल मीडिया पर कांग्रेस के लिए मेहनत कर रहे हैं किंतु पार्टी ऐसे मेहनती कार्यकर्ता को उचित जगह नहीं दे पा रही है, सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित ढंग से सम्मान दिए जाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने जौनपुर आने के लिए सुप्रिया श्रीनेत्र जी को आमंत्रित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया जाए। इस मौके पर ऋषीसागर दूबे, नीरज पांडेय,सुंदरम पांडेय,राम आशीष यादव, कृपाशंकर पटेल, दानिश खान, भरत पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *