Home / Flash / महाप्रबन्धक श्री सतीश कुमार ने 07 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार, श्री शशिकांत कुमार, बने माह जून, 2023 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

महाप्रबन्धक श्री सतीश कुमार ने 07 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार, श्री शशिकांत कुमार, बने माह जून, 2023 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

कुलदीप शुक्ला की रिपोर्ट

प्रयागराज। महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री सतीश कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री राजेश मिश्रा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 07 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों 1. श्री अमरनाथ, प्वाइण्टसमैन/जिगना/प्रयागराज मण्डल 2. श्री काशीराम कुशवाहा, प्वाइण्टसमैन/ओरछा/झांसी मण्डल 3. श्री राममिलन यादव, सिगनल सहायक/मोहासा/ झांसी मण्डल 4. श्री दिनेश कुमार मीना, गेटमैन इंजी./कोसीकलां/आगरा मण्डल 5. श्री गजेन्द्र कुमार यादव, सहायक लोको पायलट/वीरांगना लक्ष्मीबाई/झांसी मण्डल 6. श्री मुकेश साहू, लोको पायलट/वीरांगना लक्ष्मीबाई/झांसी मण्डल 7. श्री शशिकांत कुमार, कांस्टेबल/आर.पी. एस.एफ./प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल शामिल हैं।
श्री शशिकांत कुमार, कांस्टेबल/आर.पी.एस.एफ./प्रयागराज छिवकी/प्रयागराज मण्डल को माह जून, 2023 के “सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी” के संरक्षा पुरस्कार से सम्मनित किया गया। श्री शशिकांत कुमार ने दिनांक 08.06.23 को ड्यूटी के दौरान एक महिला की त्वरित कार्यवाही करके जान बचायी, जो प्रयागराज छिवकी पर ट्रेन एवं प्लेटफार्म के गैप में गिर गयी थी।
इस प्रकार श्री शशिकांत कुमार ने अपने कर्तव्यों का उचित प्रकार से निर्वहन करते हुए रेलवे की छवि को उज्ज्वल बनाया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *