Home / Flash / थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी नें सुनी समस्याएं –

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी नें सुनी समस्याएं –

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर आने वाले आमजन को मिली बड़ी राहत-

————————————————

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट
मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार (प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार) जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा क्षेत्राधिकारी लालगंज व तहसीलदार के साथ थाना ड्रमण्डगंज पर तथा पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “संतोष कुमार मिश्रा” व जिलाधिकारी मीरजापुर “दिव्य मित्तल” द्वारा क्षेत्राधिकारी चुनार व उपजिलाधिकारी के साथ थाना चुनार पर उपस्थित रह कर आने वाले आमजन की शिकायतें सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना को0कटरा पर, अपर जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना विन्ध्याचल पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना को0देहात पर,क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कछवां पर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना लालगंज पर, तहसीलदार द्वारा थाना हलिया पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज व तहसीलदार द्वारा सन्तनगर, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना अदलहाट पर ,नायब तहसीलदार द्वारा थाना जमालपुर पर,क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व नायब तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा पर, उपजिलाधिकारी द्वारा मड़िहान पर सम्बन्धित थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया ।
थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण इस प्रकार है —
थाना को0शहर पर 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0कटरा पर 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त निस्तारित 04, थाना विन्ध्याचल पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0देहात पर 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त निस्तारित 03, थाना चील्ह पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त निस्तारित 04, थाना कछवां पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना पड़री पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त निस्तारित 02, थाना लालगंज पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त 08 निस्तारित, थाना हलिया पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जिगना पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित , थाना ड्रमण्डगंज पर 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना सन्तनगर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना चुनार पर 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त निस्तारित 01, थाना अदलहाट पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जमालपुर पर 21 प्राप्त, थाना अहरौरा पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त निस्तारित 02, थाना राजगढ़ पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त निस्तारित 04 व थाना मड़िहान पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *